इंदौर में शुरू हुई थैला मशीन इन दिनों धूल खा रही नगर निगम के द्वारा खर्च किये गए लाखो रूपए हुए बेकार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

-इंदौर में पॉलीथिन का उपयोग रोकने और आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से नगर निगम के द्वारा अनोखी पहल कुछ समय पहले शुरू की गई थी इंदौर नगर निगम के द्वारा व्यस्त बाजार और चौपाटियों पर थैला मशीन एटीएम लगाई गई थी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इंदौर के फूड जोन पर लगाए गए थैला एटीएम मशीन इन दिनों धूल खा रही है,कुछ मशीन तो काफी जर्जर अवस्था में पहुँच चुकी है सराफा और 56 दुकान पर लगाई गई मशीन तो अब काम करना भी बंद कर चुकी है,इस मशीन में लोग पैसे डाल रहे है लेकिन अब इसमें से थैला नहीं निकल रहा है,जिसकी वजह से लोग काफी परेशान हो रहे है कई लोग तो इस मशीन के भरोसे घर से थैला लेकर नहीं निकले और बाजारों में भी पॉलीथिन पर प्रतिबन्ध होने की वजह से उन्हें हाथ में सामान लेकर घूमना पड़ रहा है. इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए नजर आ रहे है।

-बता दें की शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने करीब एक वर्ष पहले थैला एटीएम मशीन की शुरुआत की थी इस मशीन में 10 रुपये का सिक्का डालते ही एक थैला मिल रहा था और आम जनता इस थैले में अपना सामान रख कर घर जा सकते है।लेकिन कुछ समय में ही नगर निगम का यह अभियान दम तोड़ गया है इसके साथ ही नगर निगम के द्वारा मशीन के लिए खर्च किये गए लाखो रूपए भी बेकार हो गए।

Exit mobile version