इंदौर में शादीशुदा महिला से रेप:शादी का झांसा देकर बनाए संबंध फिर कर दिया इनकार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला ने उसके पूर्व पड़ोसी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पिछले एक साल से पति को छोड़ने की बात पर महिला का शोषण कर रहा था। महिला ने उससे शादी की बात की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 साल की पीड़िता ने बताया कि मई 2023 में वह हम्माल कॉलोनी में किराए से रहने गई थी। यहां उसकी पहचान शुभम यादव से हुई। शुभम ने पहचान बढ़ाने के बाद एक दिन घर बुलाया और कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। अपने पति को छोड़ दे। महिला उसकी बातों में आ गई। इसके बाद शुभम ने शादी की बात करते हुए उससे संबंध बनाए। महिला ने जब शादी का कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने कॉलोनी छोड़ दी और अन्य जगह रहने चली गई। इसके बाद भी शुभम महिला से संबंध बनाता रहा। लेकिन शादी नहीं की। शादी का दबाव बनाने पर उसने महिला से विवाद कर उसे इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़िता ने थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Exit mobile version