इंदौर में शराब अड्डे पर छापा मारने गई आबकारी महिला अफसर से शराब तस्कर ने की अभद्रता केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर ड्राय डे पर अवैध शराब के अड्डे पर छापा मारने गई महिला अफसर से शराब तस्कर ने अभद्रता की शासकीय कार्य में बाधा डाली और धमकाया सदर बाजार थाना पुलिस ने तस्कर और सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक, रंगपंचमी पर एसआइ आबकारी मीरा सिंह ठाकुर इमली बाजार में शराब तस्कर राकेश नागर के अड्डे पर पहुंची थी टीम ने शराब की पांच पेटियां पकड़ ली राकेश व उसके परिवार के सदस्य महेंद्र नागर, राजेंद्र नागर और विक्की नागर ने टीम से विवाद किया पानी फेंका और झूमाझटकी करने लगे। मौके पर मदद के लिए सदर बाजार थाना का बल बुलाना पड़ा रात को सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई

Exit mobile version