इंदौर ड्राय डे पर अवैध शराब के अड्डे पर छापा मारने गई महिला अफसर से शराब तस्कर ने अभद्रता की शासकीय कार्य में बाधा डाली और धमकाया सदर बाजार थाना पुलिस ने तस्कर और सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक, रंगपंचमी पर एसआइ आबकारी मीरा सिंह ठाकुर इमली बाजार में शराब तस्कर राकेश नागर के अड्डे पर पहुंची थी टीम ने शराब की पांच पेटियां पकड़ ली राकेश व उसके परिवार के सदस्य महेंद्र नागर, राजेंद्र नागर और विक्की नागर ने टीम से विवाद किया पानी फेंका और झूमाझटकी करने लगे। मौके पर मदद के लिए सदर बाजार थाना का बल बुलाना पड़ा रात को सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई
