इंदौर में व्यापारी की चेन लूटी:स्पोर्टस बाइक पर आया बदमाश; झपट्टा मारकर हुआ फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर खजराना इलाके में सोमवार दोपहर एक व्यापारी से चेन लूटने की वारदात सामने आई है। व्यापारी जब अपनी स्कूटर से जा रहे थे तभी बदमाश बाइक से आया ओर गले पर झपट्‌टा मारकर फरार हो गया। पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी की तलाश में कर रही है। खजराना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार परमार निवासी संविद नगर की शिकायत पर केटीएम स्पोर्टस बाइक पर सवार लूटेरे के खिलाफ लूट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया कि व्यापारी दाेपहर में सामान का आर्डर देने के बाद वह वापस अपने घर खजराना सर्विस रोड़ से बंगाली की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जब वह चाउ रेस्टोरेट के आगे पहुंचे तो केटीएम बाइक पर आए बदमाश ने गले पर झपट्‌टा मारा और उनकी सोने की चेन लेकर पिपल्याहाना की तरफ भाग गया।
पीछा किया लेकिन फरार हो गया
स्पोर्ट्स बाइक पर सवार बदमाश ने नजदीक आकर गले पर झपट्टा मारा और चेन छीन कर फरार गया, मैंने उसका पीछा भी किया लेकिन वह तेजी से भाग निकला, जिसके बाद थाने में शिकायत की है।
राजकुमार परमार, पीड़ित व्यापारी

TAGGED:
Exit mobile version