इंदौर की खजराना पुलिस ने सोमवार को रेप पीड़िता को धमकाने के मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ 7 माह पहले केस दर्ज कराया था। आरोपियों ने रात को पीड़िता को अकेले में देखकर गला काटने की धमकी दी और चले गए। बाद में उसने हिंदूवादियों को जानकारी दी। जिसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई की गई। खजराना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पार्लर संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने अलबाब खान और अबरार खान पर धमकाने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि फरवरी में उसने रेप के मामले में अलबाब को लेकर केस दर्ज कराया। केस कोर्ट में विचारधीन है।
रविवार रात में वह सांई श्रद्धा कॉलोनी की तरफ से आ रही थी। तभी अलबाल और अबरार से उसका सामान हो गया। दोनों आरोपियों ने कहा कि रेप का प्रकरण वापस ले ले। नही तो ठीक नही होगा। आरोपियों ने गला काटने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरी बात हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत को बताई। सोमवार को वह थाने पहुंचे ओर प्रकरण दर्ज करा दिया।
