इंदौर में प्रतिवर्ष रंग पंचमी के दिन निकाली जाने वाली पारंपरिक गैर को लेकर प्रशासन ने खास तैयारी कर ली है। इस बार प्रशासन ने गैर मार्ग पर लगभग 25 से 30 घरों को चिन्हित किया है जिनके सामने बैठकर पर्यटक व विदेशी सैलानी गैर देख सकेंगे। इसके साथ ही प्रशासन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पर निकलने वाली महांकल सवारी की तर्ज पर गैर की लाइव स्ट्रीम कर गैर का इतिहास भी बताये जाने की तैयारी भी कर रहा है।
: आगामी रंगपंचमी के दिन इंदौर की पारंपरिक गैर के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इस बार प्रशासन गैर कुछ ख़ास प्रकार की निकालने की तैयारी में है। प्रशासन ने विदेशी सैलानी व पर्यटको के लिए मार्ग के 25 से 30 घरों को चिन्हित किया है यहां से विदेशी सैलानी व पर्यटक बैठकर गैर देख सकेंगे। इसके साथ ही उज्जैन में हर वर्ष सावन माह में भगवान शिव की निकलने वाली सवारी की तर्ज पर गैर पर भी लाइव टेलीकास्ट कर गैर की इतिहास बताया जाएगा। बता दे यह अतिथियों व विदेशी पर्यटक के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी तैयार किया जा रहा है जिसको प्रशासन जल्द ही लॉन्च कर अतिथियों की रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा और उन्हीं को इन चिन्हित जगहो पर बैठने का मौका देगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी कि जिससे गैर में कोई भी अप्रिय घटना ना हो।
