इंदौर में युवक को डेटिंग एप से मिलने बुलाकर चेन-मोबाइल और रुपये लूटे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अनजान से दोस्ती कर मुलाकात करना एक युवक को भारी पड़ गया। डेटिंग एप के जरिए बात कर मिलने पहुंचा तो दो आरोपितों ने उसकी चेन, मोबाइल और 74 हजार रुपये लूट लिए। खजराना पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित की मोबाइल नंबर, यूपीआइ एप की आइडी से तलाश की जा रही है।

इंदौर में एडिशनल डीसीपी के मुताबिक धार निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवक पढ़ाई करता है। उसकी एक डेटिंग एप के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों एप और वाट्सएप पर चेटिंग करने लगे थे।

युवक ने शनिवार को उससे बात की और रात करीब 10:30 बजे मिलने पहुंच गया। आरोपित ने स्टार चौराहा के समीप सुनसान जगह पर बुलाया था। कुछ देर बातों में उलझाया और साथी को बुला लिया।दोनों ने मारपीट की और युवक से 10 ग्राम वजनी सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया।और आरोपितों ने फोन का लाक खुलवाया और 74 हजार रुपये ऑनलाइन के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए।जिसमें फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version