इंदौर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या मृतक का भाई आरोपी की बहन से बात करता था, इससे नाराज थे आरोपी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के लसुड़िया पुलिस थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है शुक्रवार रात लसुड़िया पुलिस थाना क्षेत्र के रविदास नगर में दुर्गेश सोलंकी की शुक्रवार देर रात कन्हैया और करण ने चाकू मारकर हत्या कर दी। लसूडिया टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक कुछ दिन पहले दुर्गेश का भाई गौरव आरोपित कन्हैया की बहन को लेकर चला गया था। उस दौरान दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया था।

शुक्रवार देर रात दुर्गेश घर के बाहर बैठा था। तभी दोनों आए और चाकू से उस पर हमला कर दिया। स्वजन उसे अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना में कालू नामक व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे

अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और आरोपियों के मकान तोड़े नहीं जाएंगे तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Exit mobile version