इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या:द्वारकापुरी इलाके की घटना; पुरानी रंजिश की आशंका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रविवार देर रात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सुनील चौहान (22) की आस्था पैलेस के समीप चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
इस घटना के पीछे इलाके के हिस्ट्रीशीटर शुभम नेपाली के होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि पिछले साल सिंतम्बर महीने में हुई गैगवार में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शुभम नेपाली को गिरफ्तार किया था। शुभम नेपाली के जेल में होने के बाद उसके इशारों में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version