इंदौर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 12 साल का छोटा बच्चा रहा आकर्षण का केंद्र

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक छोटा बच्चा पूरे मंच पर आकर्षण का केंद्र बना रहा । मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही बाकायदा 12 साल के इस बालक ने ना केवल मुख्यमंत्री का स्वागत किया बल्कि मुख्यमंत्री ने भी उससे काफी लाड़ दुलार किया । दरअसल इंदौर के निरंजनपुर में रहने वाला 12 साल का अंकित चौहान ने विधायक रमेश मेंदोला से अपने पढ़ाई की करने कि इक्छा जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कहा इसके बाद विधायक रमेश मेंदोला ने मुख्यमंत्री से छोटे बच्चों की मुलाकात करवाई । मीडिया से चर्चा में 12 साल के अंकित ने कहा कि बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा में वह पीछे खड़े होकर रो रहा था सभी विधायक रमेश मेंदोला ने उसे देखा और विधायक ने ना केवल बागेश्वर धाम सरकार से उसकी मुलाकात करवाई बल्कि एयरपोर्ट छोड़ने के लिए वह बच्चा उनके साथ कर में एयरपोर्ट तक भी गया ।

Exit mobile version