कोटा से गायब हुई छात्रा को इंदौर क्राइम ब्रांच ने देवगुराडिया क्षेत्र से दस्तियाब किया है । छात्रा ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रची थी । फिलहाल पुलिस ने दोनो को कोटा पुलिस के हवाले किया है जहा पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है ।
पिछले दिनों शिवपुरी की रहने वाली छात्रा कोटा से गायब हुई थी । इस अपहरण की चर्चा देशभर में थी । अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रचने वाली शिवपुरी की छात्रा को पुलिस ने इंदौर के देव गुराडिया क्षेत्र से बरामद कर लिया है । शिवपुरी की छात्रा को इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है । छात्रा ने 2 दिन पहले ही अपने युवक मित्र के साथ कमरा किराए पर लिया था । क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर लापता छात्रा और उसके मित्र हर्षित को पकड़ा है । क्राइम ब्रांच एडिशन डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया की पुष्टि करते हुए बताया कि कोटा पुलिस लगातार इस मामले की पड़ताल में लगी हुई थी. छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला था. खुड़ैल थाना क्षेत्र में युवती और हर्षित के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची. युवती ने खुलासा किया कि दोनों के पास रुपये नहीं थे, इस वजह से उन्होंने अपना काफी समय अमृतसर में भी बिताया है ।
मामले की जानकारी कोटा पुलिस को मिलने के बाद वो दोनो को लेने इंदौर पहुंची अब दोनो से पूछताछ के बाद कई खुलासे होने की उम्मीद है ।
