इंदौर पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो पुलिस अफसर बनकर महिलाओं से आभूषण लूट रहा था वह मुंबई के ईरानी गिरोह का है इस तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले
विंध्याचल नगर निवासी वृद्धा कमलाबाई से पिछले महीने दो बदमाशों ने सोने के आभूषण ठगे थे आरोपितों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कहा कि आगे वारदात हुई है पुलिस ऐसे लोगों की चेकिंग कर रही है जो आभूषण पहनकर जाते हैं आरोपितों ने आभूषण उतरवाए और लेकर फरार हो गए डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा द्वारा गठित ने सीसीटीवी फुटेज निकाले उनमें नजर आई बाइक के आधार पर पुलिसकर्मी सेंधवा पहुंचे इंदौर में वारदात कर मुंबई भाग गए ईरानी डेरों से जानकारी मिली कि वारदात में कल्याण अंबेबली कड़कपाड़ा जिला ठाणे का बदमाश यूनुस पुत्र शाहबूर शामिल है वह साथी हैदर ईरानी और हुसैनी ईरानी के साथ इंदौर आया था तीनों बदमाश वारदात कर सेंधवा में रहने वाले रिश्तेदारों के घर पहुंचे। यहां कपड़े बदले और बाइक छोड़ दी इसके बाद मुंबई पहुंचे अंबेबली ईरानी गिरोह का खतरनाक इलाका है। अपराधी पुलिस पर भी हमला कर देते हैं कई राज्यों की पुलिस को इनकी तलाश है डीसीपी ने पुलिसकर्मियों से कबाड़ी बनाकर क्षेत्र में रैकी करवाई पुख्ता जानकारी मिलने पर यूनुस को पकड़ लिया आरोपित ने गांधीनगर, राजेंद्र नगर, मल्हारगंज और पलासिया क्षेत्र की घटना कुबूली है दो फरार आरोपितों की तलाश जारी है मंदिर और सब्जी मंडी के पास खड़े रहते थे आरोपित ऐसी जगह खड़े होते हैं, जहां लोगों की पैदल आवाजाही रहती है ज्यादातर मंदिर और सब्जी मंडी के आसपास रहते हैं। वृद्धों को रौबदार आवाज में रोक लेते हैं उन्हें क्षेत्र में लूट-हत्या होने की फर्जी कहानी सुनाई जाती है जेवर उतारने के लिए कहा जाता है बीच में गिरोह का सदस्य रुकता है उसे फटकार कर जेवर उतारने के लिए कहते हैं। बुजुर्ग उनकी बातों पर विश्वास कर लेते हैं
