इंदौर में मदद के बहाने युवक का अपहरण हथौड़े-डंडे से पीटा, फिरौती के लिए मांगे पचास हजार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा पुलिस ने 23 साल के एक युवक की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया है आरोपियों ने मदद के बहाने युवक का अपहरण कर लिया अपहरण के बाद युवक को पीटा और फिरौती मांगी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार में ले लिया है

पीड़ित लखन ने बताया कि वह अरबिंदो अस्पताल के सामने से सामान खरीद रहा था वहां कुछ बदमाश आए और कहने लगे हमें कुछ इमरजेंसी काम है आपकी हेल्प चाहिए तब वे मुझे कनक कॉरिडोर के अंदर कृष्णा होटल में ले गए उन्होंने मुझे कमरे में बंद कर दिया और रुपए मांगने लगे
मैंने रुपए देने से मना किया तो सभी ने मुझे लात-घूंसों, बेल्ट, डंडे, हथौड़े से पीटकर घायल कर दिया मेरा मोबाइल छीन कर उसमें से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर लिए इतना ही नहीं मेरे भाई राजेश को फोन लगाकर मुझे छोड़ने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की बदमाशों से छूट कर मैंने पुलिस को जानकारी दी पुलिस के मुताबिक लखन पुत्र बंशी लाल चौहान निवासी ग्राम टाकून बालौदा सांवेर की शिकायत पर लोकेश धर्मराज उर्फ राज, वंश उर्फ भांजा, कलश,आदित्य उर्फ बाला, राज पवार, लच्छू ठाकुर सभी निवासी कृष्णा होटल कनक कॉरिडोर पर मारपीट, अवैध वसूली और फिरौती का केस दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार किया है

Exit mobile version