.इंदौर में भी अब चक्रवात रेमल का असर दिखाई देने लगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में भी अब चक्रवात रेमल का असर दिखाई देने लगा है रविवार को जहां शहर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली तो वही सोमवार को भी इस चक्रवात का असर तापमान पर नजर आया,पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान की वजह से गर्मी से परेशान लोगों को अब कुछ राहत मिली है सोमवार को सुबह जहाँ ठंडी हवाएं चली तो वही दिन होते-होते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया,मौसम विशेषज्ञों की माने तो चक्रवात रेमल का असर नौतपा पर रहेगा,आने वाले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान जहाँ 40 से 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वही न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री ही रहेगा जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी,मौसम विशेषज्ञ एच एल खपेडिया के मुताबिक़ अब इंदौर सहित आसपास के इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस वाली भीषण गर्मी से लोगों को परेशान नहीं होना पडेगा,और नौतपा ख़त्म होते ही मौसम पूरी तरह से साफ़ हो जाएगा और चिलचिलाती गर्मी नहीं पड़ेगी.

Exit mobile version