इंदौर में बोले CM मोहन यादव, राहुल जहां से निकलते हैं, वहां उनके नेता कांग्रेस छोड़ देते हैं

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • मुख्यमंत्री मोहन ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक कब पहुंचा दे, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। मैं खुद इसका उदाहरण हूं।
  • राहुल जहां से निकलते हैं, वहां उनके नेता कांग्रेस छोड़ देते हैं: मोहन यादव
  • इंदौर में लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्धाटन के मौके पर बोले मुख्यमंत्री
  • सीम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक पहुंचा देती है

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है। वह जिस तरफ से निकल जाते हैं, पीछे-पीछे नेता कांग्रेस छोड़ देते हैं। भाजपा ने प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और कांग्रेस के प्रत्याशियों का अता-पता तक नहीं है। वे जिस पर हाथ धरते हैं, वह गायब हो जाता है।

शून्य से शिखर
मुख्यमंत्री डा. यादव ने बुधवार शाम इंदौर में पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्धाटन किया। कार्यालय जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में ही बनाया गया है। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गजानन महाराज और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने नवनिर्मित कांफ्रेंस हाल और डाटा सेंटर का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को शून्य से शिखर तक कब पहुंचा दे, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। मैं खुद इसका उदाहरण हूं। किसी समय सामान्य कार्यकर्ता के रूप में मंच के सामने बैठकर भाषण सुनने वाला आज आपके सामने मंच पर है।

कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता
समित्रा महाजन कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) ने कहा कि यह काम की लहर है। पंडित दीनदयाल का सपना था कि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज उनका यह सपना सच हो रहा है। कार्यकर्ता होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण दायित्व है, वह भी भाजपा जैसे संगठन का कार्यकर्ता होना, क्योंकि कार्यकर्ता के आगे कभी पूर्व नहीं लगाया जाता। केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं कार्यक्रम के दौरान ही दिल्ली से भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो गई। इसमें इंदौर से शंकर लालवानी को टिकट दिए जाने की पुष्टि हुई।
मुख्यमंत्री डा. यादव ने खुद मंच से इसकी घोषणा की। इस पर शंकर लालवानी ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। संगठन को, कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि हम पिछली बार से ज्यादा मतों से जीतेंगे।

Exit mobile version