इंदौर की स्कीम नंबर 54 में रहने वाले एक बैक अफसर की पत्नी ने मंगलवार शाम सुसाइड कर लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। टीआई सीबी सिंह के मुताबिक टीना पति पुष्पेन्द्र तोमर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।पुलिस के मुताबिक टीना का शव मंगलवार शाम घर पर मिला। टीना ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें अपनी मर्जी से सुसाइड करने की बात की है। लिखा है- मैं अच्छी पत्नी नहीं बन पाई। टीना का परिवार धरमपुरी धार का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक पति यस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट में पदस्थ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय अस्पताल भेजा है।
सुसाइड नोट में बेटे का भी जिक्र
टीआई के मुताबिक सुसाइड नोट में मानसिक दिव्यांग बेटे का भी जिक्र है। उसमें लिखा है कि वह अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाई है। इसके लिए पति से माफी भी मांगी है। टीआई सीबी सिंह के मुताबिक अभी मामला जांच में है। परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
