इंदौर में बुजुर्ग मां से मारपीट:बड़े बेटे और पोते के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर में सीनियर सिटिजन कानून के चलते एक बुजुर्ग मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके बेटे और पोते के खिलाफ केस दर्ज किया है। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक 70 साल की मेवा बाई, निवासी ए-सेक्टर राजनगर की शिकायत पर पुलिस ने उसके बड़े बेटे धर्म चंद्र और पोते राहुल के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पीड़िता कुछ माह से छोटे बेटे संतोष के साथ रह रही थी।
उसने बड़े बेटे के पास पुश्तैनी मकान में रहने की इच्छा जताई। जब बुजुर्ग महिला यहां पहुंची तो बड़े बेटे और पोते ने अपशब्द कहे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों को आरोपी बनाया है।

Exit mobile version