इंदौर में बिल्डर ने अबार्शन की गोलियां खिलाई, बेटी हुई तो पिस्टल निकाल दी धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दुष्कर्म पीड़िता के बयान, हाईप्रोफाइल आरोपित को नहीं पकड़ पाई पुलिस, अग्रिम जमानत खारिज होने पर भी फरार।
इंदौर। दुष्कर्म का आरोपित बिल्डर पुलिस को छका रहा है। 15 दिन बाद भी विजय नगर पुलिस आरोपित को नहीं पकड़ पाई है। हाईप्रोफाइल आरोपित के राजनेताओं और बड़े कारोबारियों से संबंध है। कई पुलिस अफसरों से भी सीधा संपर्क है। पीड़िता ने पुलिस पर जानबुझकर न पकड़ने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाकर उसके साथ हुए अत्याचार का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया है।

बापट चौराहा (इंदौर) निवासी 35 वर्षीय महिला ने लिखित शिकायत कर सेठी नगर (उज्जैन) निवासी अतुल पुत्र कृष्णाराव पवार के खिलाफ दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज करवाई। अतुल श्री स्वस्तिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का मालिक है। महिला पुलिस अफसर के समक्ष हुए कथनों में पीड़िता ने बताया कि अतुल से एक दुकान पर परिचय हुआ था। उसने स्वयं का नाम अली (मुस्लिम) बताया और प्रेम करने लगा। उसने पीड़िता से शारीरिक संबंध बना लिए।

गर्भवती होने पर अतुल दवाइयां खिलाने लगा। 2 फरवरी 2018 में उसने एक बेटी को जन्म दिया को अतुल बौखला गया। शराब पीकर आया और पीड़िता के सिर पर पिस्टल रख कर गोली मारने की धमकी देने लगा। उसका आरोप है कि अतुल शादीशुदा है। उसने झूठ बोल कर संबंध बनाए है। उज्जैन से इंदौर लेकर आ गया था। वह कई बार अबार्शन भी करवा चुका है। निजी अस्पताल में भी भर्ती करवाया था।

उसने एक बेटे को भी जन्म दिया है। इस पर अतुल गोली मारने की धमकी देने लगा था। उसकी एक अन्य महिला मित्र और भाई भी धमकाता था। मामले में 10 जनवरी को एफआइआर दर्ज कर ली लेकिन आरोपित नहीं मिला। वह अफसर, नेता और कारोबारियों के संपर्क में है। उसने अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई लेकिन कोर्ट ने खारिद कर दी। एसआइ सीमा धाकड़ के मुताबिक अतुल की तलाश की लेकिन वह घर पर नहीं मिला। लोकेशन के आधार पर भी तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version