विधायक गोलू शुक्ला की बहुचर्चित कावड़ यात्रा की धूम आज पूरे शहर में नजर आ रही है जहां पूरा शहर बैनर पोस्टर से भरा है वही आम जनता में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है इस कावड यात्रा के संबंध में विधायक गोलू शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कावड़ यात्रा महेश्वर से प्रारंभ होकर इंदौर से होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचेगी जहां नर्मदा का जल महाकाल पर अभिषेक किया जाएगा इसी के साथ यात्रा की पूर्णाहुति की जाएगी
