इंदौर में बहन के बॉयफ्रेंड का घर जलाया फ्रेंडशिप से नाराज था लड़की का भाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर में एक घर में आग लगाने का वीड़ियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आगजनी को लेकर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बहन से बात करने को लेकर नाराज भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके बॉयफ्रेंड के घर में आग लगा दी।

चदंन नगर पुलिस के मुताबिक अभिषेक पगारे की शिकायत पर आयुष ओर उसके साथी के खिलाफ आगजनी के मामले में केस दर्ज किया गया है। अभिषेक ने अपने बयान मे ंबताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे हर्ष ने उसे आकर जगाया। जिसमें घर के हाल में आग की लपटें लगी थी। वही खिड़की के कांच फुट गए थे। उन्होंने अासपास के कैमरो में देखा तो आयुष घर पर आग लगाता दिखाई दिया।

Exit mobile version