इंदौर में प्राचीन धार्मिक स्थल से दान पेटियां चुराने वाले पकड़ाए मौज मस्ती के लिए मंदिर का ताला तोड़ा था

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र मैं स्थित प्राचीन मंदिर से दो दान की पेटियां चोरी हो गई थी जिसके कारण क्षेत्रीय रहवासियो में काफी आक्रोश का माहौल था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास है दो दान की पेटियां और हजारों रुपए नगद बरामद किए गए हैं…।

इंदौर में सिनेमा मकान सहित प्रतिष्ठान में तो चोरियां बढ़ ही रही है लेकिन अब धार्मिक स्थल भी पूरी तरह से असुरक्षित होते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के तहत हीरानगर थाना क्षेत्र स्कीम नंबर 136 में एक प्राचीन मंदिर के पुजारी ईश्वर चंद शर्मा द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि वह रात में मंदिर में ताला लगा कर गए थे लेकिन सुबह आए तो देखा ताला टूटा हुआ था और दान की पेटियां चोरी हो गई थी जिसके बाद पूरे मामले में रहवासियों को जानकारी दी गई और थाने में शिकायत की थी पुलिस ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से चोरी हुई दान पेटी नगदी सहित अन्य सामान जप्त किया गया है पड़ा चोरों के नाम राजेश और अजय हैं साथ ही दो अन्य युवक भी पकड़े हैं जिनकी उम्र महज 18 वर्ष है बताया जा रहा है कि युवकों ने अपनी मौज मस्ती के लिए यह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था

Exit mobile version