चंदन नगर क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की उसके ही पति द्वारा हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । दोनो में पैसे को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी । मामले में पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर का है । यह रहने वाली शारदा की उसके ही पति उमेश राठौर ने चाकू मारकर हत्या कर दी । मृत शारदा को उसका पति ही अस्पताल लेकर पहुंचा और बताया की खुद चाकू पर गिर गई । लेकिन जब संदेह हुआ और पुलिस ने रहवासियों से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ । रहवासियों ने पुलिस को बताया कि सुबह से पति-पत्नी के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी कई बार घर से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया था । पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा और जब वह कमरे के बाहर भागी तो अंदर खींचकर पीठ में चाकू मार दिया । जिस कारण उसकी मौत हो गई । बच्चों ने परिवार को सूचना दे दी तब परिवार अस्पताल पहुंच गया । मृत शारदा के परिजन ने बताया कि शारदा गर्भवती थी ।
फिलहाल पुलिस ने आरोपित पति उमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है । वही अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ये पता चलेगा कि महिला गर्भवती थी या नहीं ।
