इंदौर में पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया ध्वजारोहण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले में पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वही मुख्य समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया ध्वजारोहण।

दरअसल, इंदौर जिले में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण गरिमा, जोश, उमंग और हर्षोल्लास से मनाया गया। इंदौर के महेश गार्ड लाइन स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय धुन के बीच जवानों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। मुख्य समारोह में मंत्री विजयवर्गीय ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। वही इस समारोह में सशस्त्र बलों ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों के साथ हर्ष फायर किये। खुले आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े गये। परेड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही समारोह में जिले में वर्षभर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।

Exit mobile version