इंदौर में पुराने विवाद के समझौते के लिए की बैठक ,हुआ विवाद चले चाकू एक की मौत दूसरा घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में मामूली कहासुनी और विवाद के चलते हत्या जैसे गंभीर मामले लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के तहत परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में पुराने किसी विवाद को लेकर समझौते के लिए हुई बैठक में जमकर चाकू बाजी की घटना घटित हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई तो वही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

पूरा मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक रिंकू पिता घनश्याम हार्डिया निवासी हुकुमचंद कॉलोनी की जंग में चाकू लग गया था जिसके कारण काफी खून बहने के चलते इलाज के दौरान रिंकू की मौत हो गई तो वहीं इसी विवाद में आरोपी पक्ष मयंक पखारे भी घायल हुआ है जिसका इलाज हॉस्पिटल में कराया गया है तो वही बताया जा रहा है कि पुराने समय विवाद के चलते समझे थे को लेकर सभी मालवा मिल के नजदीक मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे और यहां पर करीबन रात 1:30 बजे आपस में विवाद हुआ पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो वही जांच पड़ताल में जुटी हुई है

Exit mobile version