इंदौर में फिर एक बार ट्रिपल तलाक़ का मामला सामने आया। यहाँ महिला को उसके पति ने विवाद करते हुए तीन बार तलाक कह कर छोड़ दिया। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। बता दें 2 साल पहले भी महिला द्वारा उसके पति की शिकायत पुलिस को की गई थी। जिस पर पति ने हमेशा साथ रहने का कह कर समझौता कर लिया था और साथ रहते ही पति ने ट्रिपल तलाक़ दे दिया। मामले में पुलिस ने तीन तलाक अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ विशेष धर्म की 20 वर्ष की महिला ने शिकायत कि की 26 फरवरी की रात में वह घर में काम कर रही थी की तभी पीड़िता का पति आया और पुराने प्रकरण को लेकर विवाद करने लगा और तीन बार तलाक तलाक तलाक बोला इसके बाद पीड़िता अपने मायके में आ गई। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद थाने युवती परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुँची। बता दें की 2 वर्ष पूर्व भी पत्नी द्वारा न्यायालय में कैस लगाया गया था जिसको लेकर पति द्वारा पीड़िता से समझौता कर पीड़िता को 2023 में घर लेकर आ गया था और बेहतर रूप से रख रहा था लेकिन फिर एक बार इस प्रकरण को लेकर विवाद किया और इस तरह की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पीड़िता के बताएं अनुसार प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है बता दे इंदौर में ट्रिपल तलाक़ का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ट्रिपल तलाक़ के मामले सामने आय हैं।
