इंदौर में पहली बार हॉट एयर बैलून में घूमे लोग इंदौर में पहली बार अनूठा आयोजन 

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में पहली बार अनूठा आयोजन   किया गया।  इस एडवेंचर कैंप में तमाम साहसिक गतिविधियों के साथ ही हॉट एयर बैलून शो  हुआ जिसमें लोग हॉट एयर बैलून में बैठकर इंदौर की खूबसूरती देखी।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विश्व शांति गुरुकुल के अश्विनी कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद शहर के लोगो के को उस रोमांच से रूबरू कराना था।  जो सामान्यत बड़े शहरो या विदेश में देखने को मिलता है। कार्यक्रम  गांधीनगर स्थित विश्व शांति गुरुकुल परिसर में 25 फरवरी को  सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसी के अंतर्गत मेगा एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया है इस कैंप में कमांडो नेट ,  प्लांक वॉक , ट्रामपॉलिन , गन शूटिंग , फ्लाइंग फॉक्स,  टायर स्विंग , आर्चरी , बर्मा ब्रिज  जैसी कई गतिविधियां आम लोगों के लिए रखी गई । इसके साथ ही इसमें का कैंप का प्रमुख आकर्षण हॉट एयर बैलून था । इंदौर में पहली बार हॉट एयर बैलून का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में लोग हॉट एयर बैलून में बैठकर ऊंचाई से इंदौर की खूबसूरती को निहारा।

Exit mobile version