इंदौर में पत्नी चीखती रही, पति पीटता रहा बाल पकड़कर घसीटा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पति द्वारा पत्नी की बेहरेमी से की पिटाई पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका उपचार निजी अस्पताल में जारी है तो वही पूरा मामले में पुलिस ने पति सहित अन्य तीन लोगों को हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी बनाया है पति ने दूसरी पत्नी के बहकावे में पहली पत्नी की जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है

दरअसल पूरा मामले में डीसीपी पंकज पांडे के मुताबिक बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले घटना घटित हुई है जिसमें पति जितेंद्र परमार द्वारा अपनी दूसरी पत्नी के कहने पर पहली पत्नी के निवास पर पहुंचकर जमकर पीट दिया बताया जा रहा है कि पति ने धारदार हथियार से भी वार किया है तो वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें साफतौर पर नजर आ रहा है कि दूसरी मंजिल पर पति ईट से पत्नी पर वार कर रहा है तो वहीं उसे दूसरी मंजिल से फेंकने का भी प्रयास किया जा रहा है और पत्नी चीखती रही इसके बाद रहवासियों द्वारा महिला को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया पूरा मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में पति सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और चारों ही लोगों की गिरफ्तारी कर दी गई है…।

Exit mobile version