इंदौर में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके के नरवल कांकड़ के एक घर में मिले पति और पत्नी के शव।
  • दोनों ही मजदूरी कर घर चला रहे थे, उनके बच्चे भी नहीं है।
  • दोनों ने संतान के लिए चिकित्सकों से भी संपर्क किया था।
  • पत्नी की गला दबाकर हत्या की, खुद भी फांसी पर लटक गया।

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या करन के बाद फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस जांच कर रही है। दंपती के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना नरवल कांकड़ क्षेत्र की है।शनिवार को 45 वर्षीय राम नेवारे और उसकी पत्नी रुक्मनी के शव घर में मिला तो हड़कंप मच गया। दोनों ही मजदूरी कर घर चला रहे थे। उनके बच्चे भी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक दोनों ने संतान के लिए चिकित्सकों से भी संपर्क किया था। इस कारण भी परेशान रहा करते थे।पति ने पहले पत्नी रुक्मनी की गला दबा कर हत्या की, इसके बाद खुद भी फांसी पर लटक गया। पुलिस के मुताबिक महिला का शव पलंग पर मिला है। पति ने रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव पलंग के पास नीचे लटका हुआ था।

Exit mobile version