इंदौर में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी 44 डिग्री पहुंच गया पारा आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार सूरज अपने उग्र तेवर दिखा रहा है जिससे आम नागरिक इस झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान हो रहा है,जहा तापमान भी इंदौर में 44 डिग्री पहुंच गया है ऐसे में ग्रामीण मौसम विभाग लोगों से 12 से 3 के बीच घर से न निकलने की सलाह दे रहा है, और जब आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले,ओर जब भी घर से निकले तो पूरे अस्थिन के कपड़े, हेड केप और पानी अधिक से पिये ताकि लू या डीहाइड्रेसन का शिकार न होना पड़े। दरअसल मध्यप्रदेश सहित इंदौर में भी गर्मी अपने कड़े तेवर दिखा रही ऐसे में मार्केटिंग ओर अन्य कार्यो के लिए लोगो को घरों से निकलना पड़ रहा है जिससे उन्हें कई तरह की बीमारी भी हो रही है ऐसे में मौसम विभाग किसान और आम लोगो से अपील कर रहा है कि वर्तमान में गर्मी का पारा 44 डिग्री चल रहा है ऐसे में बहुत जरूरी काम न हो तो घर से न निकले और यदि निकलना ही है तो 4 बजे के बाद अपने घर से निकले और समय समय पर जूस ओर पानी पीते रहे।

Exit mobile version