इंदौर में निगम कार्रवाई के दौरान हंगामा, रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद पर गंभीर आरोप भी लगाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भाजपा सरकार एक तरफ तो अवैध कॉलोनी को वेध करने की कार्यवाही कर रही है वही दूसरी तरफ इंदौर की अग्रवाल मारवाड़ी कालोनी जो निगम की अवैध से वेध होने वाली कालोनी की सूची में हे उक्त कॉलोनी पर बड़ी संख्या में इंदौर नगर निगम की टीम पुलीस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची लेकिन जैसे ही पूरे मामले की जानकारी महू विधायक उषा ठाकुर को लगी तो वह मौके पर पहुंची और अतिक्रमण की कार्रवाई को गलत बताकर रुकवाया विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि इस कॉलोनी के पूर्व से ही नक्शे पंचायत से पास है लोगों ने लोन लेकर मकान बनाए हैं ऐसे में निगम द्वार इन पर कार्रवाई करना गलत बात है, इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ़ रहवासियों ने मोर्चा खोल दिया

तो वहीं एक क्षेत्रीय रहवासी ने तो बीजेपी के क्षेत्रीय पार्षद आश्विन शुक्ल पर गंभीर आरोप भी लगाए उनका कहना था कि आश्विन शुक्ल के कारण ही इंदौर नगर निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई करवाई जा रही है।

Exit mobile version