इंदौर में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार:घर के बाहर खेल रही बच्ची को हाथ पकड़कर ले गया, छोटा भाई पहुंचा तो दोनों को धमकाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पड़ोसी उसे हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गया और उसके साथ हरकत की। बाद में मां के आने पर उसने पूरी बात बताई। रात को थाने जाकर परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई है।
गांधी नगर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में विक्रम पर केस दर्ज किया है। पीड़िता को उसकी मां थाने लेकर पहुंची। यहां बताया कि वह कंपनी से काम करके घर आई, तो बेटी ने बताया कि वह शाम को करीब साढे चार बजे के लगभग भाई के साथ खेल रही थी। तभी विक्रम आया और उसे हाथ पकड़कर घर में ले गया। यहां पर अश्लील हरकत की। इस दौरान भाई अंदर आया तो आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रात को बच्ची ने माता-पिता को पूरी बात बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

TAGGED:
Exit mobile version