इंदौर में नाबालिकों युवको द्वारा एक नाबालिक युवक को जोर जबरदस्ती कार मे बेठाकर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में नाबालिकों द्वारा कई तरह के अपराध किया जा रहे हैं और इसी के तहत फिर एक बार नाबालिकों में आपसी विवाद के चलते दो नाबालिकों द्वारा एक नाबालिक बच्चों को जोर जबरदस्ती कर अपने साथ कार में बिठा कर ले गाये उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार यादव के मुताबिक द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में कुछ नाबालिक बच्चों में मामूली कहा सुनी के चलते मारपीट की घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि जिन दोनों पक्षों के नाबालिक बच्चों में विवाद हुआ है वह एक दूसरे से काफी परिचित है उनमें मारपीट की घटना घटित हुई है लेकिन एक सीसीटीवी वीडियो भी इसी घटना से जुड़ा हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक चार पहिया वाहन में सवार होकर कुछ नाबालिक युवक आते हैं और फिर रोड पर फोन पर बात करते हुए जा रहे नाबालिक बच्चों को जोर जबरदस्ती कर कार में बैठ कर अपने साथ ले जा रहे हैं पुलिस का कहना है की वीडियो की भी जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल पूरे मामले में नाबालिक बच्चों के के अनुसार मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू करती है

Exit mobile version