इंदौर क्राइम ब्रांच और तिलक नगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं पकड़ाया चोर 3 महीने पहले ही जेल से छुटकारा आया था
पूरे मामले में जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी आमरेंद सिंह के मुताबिक सुने घरों और फ्लैट मैं हुई चोरी की वारदातों को लेकर क्राइम ब्रांच लगातार बरगी से जांच पड़ताल कर रही थी कि तभी सूचना मिली थी कि तिलक नगर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक क्षेत्र में घूम कर रेकी कर रहे हैं इसके बाद घेराबंदी कर सनी पिता स्वर्गीय अनिल गायकवाड, दुर्गेश पिता स्वर्गीय मुकेश तंवर नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं तो वहीं पकड़ाया सन्नी भोपाल में हत्या का प्रयास और चोरी की वारदात में जेल में बंद था जो की 3 महीने पहले ही छूट कर आया और उसके बाद अपने अन्य साथियों के साथ सूने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा था फिलहाल अन्य चोरी के बारे में पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है
