इंदौर में दोस्त ने ही बर्बाद की महिला की जिंदगी आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने कुछ दिनों पूर्व अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत की थी जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

हीरानगर थाने की टीआई पीएल शर्मा के अनुसार घटना चार दिन पुरानी है एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज की थी कि उसके एक पुराने दोस्त ने उसे बरगलाया एवं शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। टी आई शर्मा ने यह भी बताया कि युवक एवं युवती दोनों ही एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। लेकिन युवती की शादी कुछ साल पहले ही कहीं और हो चुकी थी। लेकिन आरोपी ने यूवती के ससुराल वालों को युवती के खिलाफ भड़काकर उसकी शादी तुड़वा दी।

इसके बाद पीडिता अपने मायके आकर रहने लगी तो युवक ने उसे फिर दोस्ती की एवं उससे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार ज्यादती एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने युवक से शादी करने का कहा तो उसने परिवार वालों का हवाला देकर उससे शादी करने से मना कर दिया। इसी बात से हताश पीड़ित महिला ने हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज की जहा पुलिस ने शुभम इंजे निवासी इंदौर के खिलाफ 376 एवं विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version