इंदौर में दूध वाहन पलटा, हेल्पर की मौत:ड्राइवर घायल; एमआईजी क्षेत्र में ब्रिज के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दूध वाहन पलट गया। इस हादसे में वाहन के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार में जा रहे चार पहिया दूध वाहन ब्रिज के पास लिंक रोड पर पलट गया। हादसे में हेल्पर अनुज यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर रंजित, जो कैलाशपुरी का निवासी है, घायल हो गया। रंजित को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों ने बताया कि रंजित चंदन भैया के दूध वाहन में काम करता था और खंडवा रोड पर दूध बांटने के लिए जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version