कल विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी की प्रमुख बहनों ने थाना चंदन नगर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया जिसमें दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका प्रज्ञा दीदी शर्मा खुशबू वर्मा नेहा यादव परी पाल तमन्ना पोलाया के अन्य बहनों ने सर्व प्रथम पहले थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल जी को राखी बांधकर समस्त हिंदू बहनों की रक्षा व सुरक्षा का संकल्प लिया । वही थाना प्रभारी ने सभी बहनों की रक्षा ओर सुरक्षा का संकल्प लेकर वचन दिया और कहा किसी भी समय में मेरी बहनों को मेरी आवश्यकता पड़े तो आप सभी बहनों की रक्षा ओर सुरक्षा करने तुरंत पहुंचूंगा। वहीं थाने स्टाफ के जवानो को भी बहनों राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन में मुख्य रूप से भगत सिंह प्रखंड मंत्री पंकज गर्दे विशाल शर्मा दीपेश पाल रितेश राठौड़ चंद्रेश लोधी समीर लोधी चिंटू पाल शुभम जी वर्मा मिथुन चौहान के साथ अन्य बजरंगी बहनों के इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
