इंदौर में दिनदहाड़े बुजुर्ग के साथ हुई लाखों की लूट बैग छीनकर भागे बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बदमाश लगातार बुजुर्गों वा महिलाओं को निशाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के तहत फिर एक बार पेट्रोल पंप से रुपए लेकर निकले 60 वर्षी बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खगालना शुरू की है

पुलिस के मुताबिक जगदीश खेमा उम्र 60 वर्षीय निवासी श्री राम नगर तरावली चंदा धार रोड के रहने वाले बुजुर्ग ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई की सुबह 10:00 बजे के करीब वह कश्यप एंड कंपनी पेट्रोल पंप के मैनेजर अजय यादव द्वारा उन्हें एक बैग में 1 लाख 75 हजार रुपए की राशि राजमोला स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर देने को कहा था जिसके बाद वह देख लेकर धार रोड स्थित बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी एक अज्ञात युवक जो की नीले कलर की शर्ट पहना हुआ था वह उनके नजदीक आया और बैग छीनकर भाग कुछ दूर तक युवक का पीछा किया लेकिन कुछ ही दूरी पर पीछा करने पर युवक मोटरसाइकिल पर आपने साथी के साथ भाग गया फिलहाल पुलिस ने बुजुर्ग के कहे अनुसार विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के साथी जांच पड़ताल शुरू कर दिए

Exit mobile version