इंदौर में दामाद ने किया सास से दुष्कर्म:मदद के बहाने की जबरदस्ती, वीडियो-फोटो वायरल करने के नाम पर धमकाया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के धार रोड के पास स्थित एक गांव की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के जेठ का दामाद है। अपने बीमार पति के इलाज के लिए महिला इंदौर जाती रहती थी। इसी दौरान दामाद ने मदद के बहाने उसे एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला के पति की 10 माह पहले हो चुकी मौत
तिलक नगर पुलिस के मुताबिक 35 साल की एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। रेप सहित ब्लैकमेलिंग की धारा में केस दर्ज किया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति को गंभीर बीमारी थी। उनकी एमवाय में उपचार के दौरान 9 जनवरी 2024 में मौत हो चुकी है। दो साल पहले वह पति का उपचार कराने एमवाय आती रहती थी। यहां काफी दिन रूकना होता था। जब पति अस्पताल में भर्ती थे तो दामाद मिलने आता था।
महिला ने बताया- उस समय पति के उपचार के लिए रुपए की जरूरत थी। तब दामाद ने कहा कि चाची आपकाे रुपए की जरूरत हो तो बता देना। तब पति से बात की तो उन्होंने कहां कि वह अपना रिश्तेदार है। उसे रुपए लेकर रख लो। बाद में वापस कर देगे। इसके बाद दामाद से बात की तो वह इंदौर आया।
जेठ को बताया तो उन्होंने भी विवाद किया
इंदौर आने पर दामाद ने कहा कि अपना आधार कार्ड साथ में ले लो। रुपए लेने चलना है। इसके बाद वह अपने साथ होटल एस प्राइड स्कीम नंबर 140 में लेकर गया। यहां पर कुछ देर रूकने की बात कही। वही बातों में लेकर जबदस्ती संबंध बनाए।
इस बात पर परिवार से बात करने की बात कही तो उसने फोटो उसके पास होने की बात कही। इसके बाद हर बार इंदौर आकर सबंध बनाने की बात करने लगा। बदनामी ना हो इस डर से उसके साथ चली जाती। उसने बिना मर्जी के कई बार रेप किया। इसी बीच पति की मौत हो गई।
होली के पहले भी उसने होटल में बुलाकर गलत काम किया। काफी परेशान होने के बाद महिला ने कहा कि यह बात अपने जेठ (आरोपी के ससुर) को बताएगी। तब उसने जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में जेठ से बात की तो उन्होंने भी विवाद किया। बाद में इसकी शिकायत गांव के थाने में कर दी। उन्होंने पूरी घटना तिलक नगर में होने के चलते यहां भेज दिया।

TAGGED:
Exit mobile version