इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरा 4 साल का बच्चा,मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्चे की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है बताया जा रहा है की छत पर बच्चा खेल रहा था इस दौरान उसकी गिरने से उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है पुलिस ने हालांकि मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

एरोड्रम क्षेत्र के सांवरिया नगर में रहने वाले एक परिवार में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है की माता-पिता कुछ समय पूर्व ही ललितपुर से आकर यहां रह रहे थे। पुलिस के अनुसार 4 वर्षीय आर्यन अपने मकान की तीसरी मंजिल की छत पर खेल रहा था अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह पड़ोस की पहली मंजिल की छत पर गिर गया। आर्यन के परिवार वालों ने एवं पड़ोसियों ने उसे तुरंत ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां पर कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस से इस मामले में मर्ग कायम कर अपनी जाच शुरू कर दी है।

Exit mobile version