इंदौर में तीन बच्चों के पिता ने किया रेप:हरदा की युवती को लिव इन में रखा,फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम से धमकाया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के आजाद नगर में किराए से रहने वाली युवती ने तीन बच्चों के पिता पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी ने खुद को कुंवारा बता कर युवती से दोस्ती की। फिर कुछ दिन बाद शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। पीड़िता को जब आरोपी के तीन बच्चों का पिता होने की जानकारी लगी, तो उसने बातचीत बंद कर दी। तब आरोपी फोटो-वीडियो के नाम से युवती को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आजाद नगर पुलिस ने 28 साल की युवती की शिकायत पर प्रमोद भारती नाम के व्यक्ति पर रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी एक फ्लैक्स कंपनी में काम करता है। पीड़िता ने बताया कि वह हरदा की रहने वाली है। यहां काम के लिए 2022 में बहन के पास आई। फ्लैक्स कंपनी में काम के दौरान उसकी पहचान प्रमोद से हुई। दोस्ती के बाद प्रमोद ने एक दिन कहा कि वह उसे पंसद करता है।
मई 2023 में वह आजाद नगर इलाके में अकेले रहने लगी। तब प्रमोद मिलने आया और शादी की बात करते हुए संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच कई बार संबंध बने। अक्टूबर 2023 में युवती को प्रमोद के शादीशुदा होने और तीन बच्चों का पिता होने की जानकारी लगी। तब उसने आगे रिलेशन रखने से इनकार कर दिया।
फोटो-वीडियो के नाम पर दी धमकी
प्रमोद ने पीड़िता से कहा कि वह इतनी आसानी से उससे पीछा नहीं छुड़ा सकती। उसके फोटो और वीडियो उसके पास है। उसने कहा कि वह उसे वायरल कर देगा। इसके बाद धमकाकर अगस्त 2024 तक किराए के रूम में रखा। रक्षा बंधन पर पीड़िता अपने घर गई। यहां से वापस नहीं आई। परिवार से कहा कि उसे शादी करना है। इसके बाद प्रमोद लगातार कॉल कर इंदौर बुलाने का प्रयास करने लगा।
वह धमकी देने लगा कि तुम्हारी कहीं शादी नहीं होगी। अगर की तो फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी घर तक मिलने पहुंचा। लेकिन बात किए बिना चला गया। बाद में उसने रिश्तेदारों के मोबाइल पर युवती के फोटो भेज दिए। परिवार के लोगों ने इस बात काे लेकर पूछताछ की तो उन्हें प्रमोद के बारे में बताया। इसके बाद इंदौर आकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

TAGGED:
Exit mobile version