इंदौर में तीन थाना प्रभारी बदले:खजराना और द्वारकापुरी में हुई पोस्टिंग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में मंगलवार तीन थाना प्रभारियों के प्रभार बदल दिए गए। इस संबंध में मंगलवार शाम को आदेश जारी हुए। नई व्यवस्था के तहत खजराना में नए टीआई की पोस्टिंग हुई। वहीं द्वारकापुरी टीआई को अपराध शाखा भेजा गया। यहां पुलिस लाइन से नए टीआई की पोस्टिंग हुई है। पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के आदेश पर खजराना में मनोज कुमार सेंधव की पोस्टिंग की गई है। यहां सट्‌टा कांड को लेकर पहले टीआई को हटाया जा चुका है। वहीं द्वारकापुरी टीआई अनिल गुप्ता को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। उनके बदले आशीष सप्रे को थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। बताया जाता है कि प्रमोशन के बाद दोनों थाना प्रभारियों की शहर में यह पहली पोस्टिंग है।

Exit mobile version