इंदौर की लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई की सोशल मीडिया के माध्यम से पिछले दिनों युवक से दोस्ती हुई थी और उसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए..
लसूडिया पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत की कि वह तलाकशुदा है और सोशल मीडिया के माध्यम से ही मुकेश नामक एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी जिसके बाद लगातार बातचीत होने लगी और फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थी जिसके बाद प्रकरण में आरोपी मुकेश द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए जब पीड़िता शादी के लिए बात करती तो आरोपी युवक उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था जिसके बाद पूरे मामले में पीड़िता ने पुलिस थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराया शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है
