इंदौर में ड्राइवर ने किया सुसाइड:10 साल पहले पत्नी ने छोड़ा था; नशे की लत से डिप्रेशन में चला गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा में नशे की लत ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक शख्स काफी डिप्रेशन में चला गया था। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। परदेशीपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अजय(34) पुत्र शभूंसिह निवासी जनता क्वार्टर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजय रात में अपने कमरे में थे। उसका भाई रवि वहां पहुंचा तो वह फंदे पर लटका मिला। रात में उसे लेकर एमवाय आ गए। अजय की पत्नी ने उसे 10 साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगा। भाई ने बताया कि इसी कारण से उसे नशे की भी लत लग गई।

Exit mobile version