- एमबीए की पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी ढूंढ रहा था, पिता कोल कंपनी में अधिकारी हैं। खंडवा थाना क्षेत्र के पिपलिया राव में हादसा।
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक डिवाइडर से टकराकर खंभे में जा घुसी थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।घटना देर रात पिपलिया राव की है। मूलत: कृष्णा कालोनी नोरोजा बागमुंडी उमरिया निवासी सुमित वर्मन स्कीम-78 क्षेत्र में रहता था। एमबीए की पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी तलाश रहा था। उसके दोस्त शादी समारोह में बाहर गए थे। सोमवार रात सुमित दोस्तों के पास भंवरकुआं क्षेत्र में गया था। रात को वह काम से जा रहा था तो तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा कर खंभे में घुस गई। सुमित को राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। सुमित के पिता शंकर दयाल वर्मन कोल कंपनी में अधिकारी है।
