पहले दिन यानी रविवार के लिए एक महिला आरक्षक प्रवेश यादव और एएसआइ अशोक बुंदेला को छुट्टी दी गई है।
इंदौर। इंदौर में अब यातायात पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर एक दिन का अवकाश मिलेगा। डीसीपी यातायात ने शनिवार को इसकी घोषण की। रविवार को दो पुलिसकर्मियों के जन्मदिन पड़ने पर डीसीपी ने स्वयं उन्हें काल करके जानकारी दी। पहले दिन यानी रविवार के लिए एक महिला आरक्षक प्रवेश यादव और एएसआइ अशोक बुंदेला को छुट्टी दी गई है।
