इंदौर में ट्रक-बस हड़ताल, पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

न्याय संहिता 2023 के एक कानून के विरोध में वाहनों के चक्के थम गए हैं तो अब इसका प्रभाव ट्रांसपोर्टेशन के साथ ही पेट्रोल पंपों पर भी दिखने लगा है।

इंदौर के लगभग सभी फ्यूल सेंटर पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है की कमर्शियल वाहन चालकों द्वारा की जा रही हड़ताल तीन दिन तक चलेगी, जिसमें पेट्रोल डीजल डंप करने वाले टैंकर के ड्राइवर भी शामिल है जिसके चलते ईंधन पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंच पाएगा, इस खबर के फैलते ही शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ नजर आ रही है। पेट्रोल पंप वालों की मन तो पेट्रोल डीजल खत्म होते ही वह फ्यूल सेंटर भी बंद कर देंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत कानून पास किया गया है जिसमें ड्राइवर पर हिट एंड रन मामले में 10 साल का कठोर कवास और 7 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version