इंदौर में बुधवार की सुबह एक टायर गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। इस आग की वजह से आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मार्केट और घरों से लोग बाहर निकल आए। आग की सूचना मिलने पर पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए थे।
बुधवार को लगी भीषण आग की घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है। यकायक लगी आग सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड की चपेट में करीब आधा दर्जन दुकानें आई है।
