- घायल आरक्षक को साथियों ने इलाज के लिए अस्पताल में करवाया भर्ती।
इंदौर। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरतने में लगे है। मगर गुरुवार रात को अज्ञात चालक ने चैकिंग कर रहे एक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ा दी। यहां तक कि चालक तेजी से कार भागकर फरार हो गया। घायल आरक्षक को तुरंत बाकी पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया। मामले में लसूडिया पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गुरुवार को लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच के पास पुलिस चैकिंग करने में लगी थी। थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मी वाहनों की तलाशी ले रहे थे। उस दौरान आरक्षक अतुल शर्मा ने एक कार को रोकने की कोशिश की, जो रांग साइट से आ रही थी। कार कुछ आगे बढ़ी थी, लेकिन चालक ने रिवर्स लाकर आरक्षक अतुल शर्मा के पैर पर चढ़ा दी। इससे आरक्षक गिर पड़ा। यह देखकर पास में खड़े बाकी पुलिस जवान ने कार को रोकने का प्रयास किया। मगर चालक अपनी कार भागकर फरार हो गया। कार का नंबर एमपी 09 सीयू 6088 था। मामले को धारा 308, 353, 332, 279 और 337 में प्रकरण दर्ज कर लिया।
