इंदौर मे लोकसभा चुनाव सम्पन्न होते ही सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी एक बार फिर से विकास कार्यों की समीक्षा करने में जुट गए हैं मंगलवार को शंकर लालवानी ने निर्माणाधीन इंदौर खंडवा मार्ग का दौरा किया उन्होंने सिमरोल और चोरल घाट पर बन रही टनल के अंदर पहुंचकर निरीक्षण किया साथ ही मौक़े पर मौजूद इंजीनियरों से चर्चा की है लोकसभा चुनाव के चोथे चरण 13 मई को इंदौर सहित मालवा निमाड़ की सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ प्रदेश में लोकसभा चुनाव ख़त्म होने के बाद दिग्गज नेता अब अपनी अपनी पार्टी के प्रचार के लिए दूसरे राज्यों में पहुँच रहे है वहीं मतदान के दूसरे दिन मंगलवार को इंदौर भाजपा प्रत्याशी सांसद शंकर लालवानी ने निर्माणाधीन इंदौर खंडवा मार्ग का दोरा किया और मौक़े पर मौजूद इंजीनियरों से चर्चा कर काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिये सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी के मुताबिक़ PM मोदी के नेतृत्व में देश तेज़ी से तरक़्क़ी कर रहा देश भर में सड़कों का तेज़ी से निर्माण किया जा रहा है
